Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन दिया गया है. गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर साइबर थाने में शिकायत की गई है. मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि जिस तरह से उनका बयान सोशल मीडिया में आया है उससे हिन्दू धर्मावलंबी आहत हुए है और उसे लेकर ही ये शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले में शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के उल जलूल और अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देती. ये भी पढ़ें- BJP ने की कई जिलों में मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड