टोरी स्टेशन पर एक लावारिस शिशु मिला, आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

टोरी स्टेशन पर एक लावारिस शिशु मिला, आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

टोरी स्टेशन पर एक लावारिस शिशु मिला आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क:
टोरी स्टेशन पर एक लावारिस शिशु मिला. जानकारी के अनुसार एक-डेढ़ माह का एक छोटा शिशु प्लेटफार्म 2/3 की यात्री सीट के समीप काफी देर से अकेला पड़ा था. वहां खड़ी एक महिला यात्री की नजर उसपर पड़ी तो उसने बच्चे को उठाया. आसपास नजर डाली. किसी को नहीं देख वह शिशु को लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंची और संबंधित जानकारी दी. जानकारी के बाद आरपीएफ जवानों ने बच्चे के परिजनों की खोजबीन की मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाई. इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन से संपर्क साधा. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद महिला यात्री की मौजूदगी में बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया. आरपीएफ इंसपेक्टर आरआर सहाय ने मामले की पुष्टि करते बताया कि महिला यात्री द्वारा लाए गए बच्चे का रेलवे चिकित्सा पदाधिकारी डा. जीतेन्द्र कुमार द्वारा स्वास्थय परीक्षण कराया गया. शिशु को हेल्प लाइन के मुक्ति प्रसाद खलको को सौंप दिया गया. बच्चे के परिजनों की खोज जारी थी.

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर