न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के छोटा तालाब से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि छोटा तालाब के पास 11 हजार बोल्ट करंट की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हुआ है. 11 हजार बोल्ट तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. युवक की पहचान मो. समीर के रूप में हुई है. मृत युवक की शादी एक सप्ताह पहले 25 अप्रैल को हुई थी. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना होने के बाद परिजनों इसका आरोप बिजली विभाग पर लगाया है. परिजनों का कहना है कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से हुआ है. साथ ही परिजनों को मुआवजे के तौर पर नौकरी देने की मांग तेजी से उठ रही है.
यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, दिए कई जानकारी और सुझाव