अमलाबाद ओपी

अमलाबाद ओपी को मिली वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में मंगलम कोलफील्ड की पहल, अमलाबाद ओपी में लगवाया वाई-फाई

By : Ark Sahuliyar
अमलाबाद ओपी को मिली वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
पुलिस व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड ने सराहनीय पहल की है. कंपनी की ओर से अमलाबाद ओपी में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी और दैनिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत होगी.

डिजिटल युग में पुलिस व्यवस्था के कार्यों में इंटरनेट और आधुनिक तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अमलाबाद ओपी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होने से पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन कार्यों, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा अन्य डिजिटल गतिविधियों में मदद मिलेगी.

इस अवसर पर मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यथेष्ठ गर्ग ने कहा कि कंपनी क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है. स्मार्ट पुलिसिंग समय की आवश्यकता है. पुलिस प्रशासन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह छोटा लेकिन सार्थक प्रयास किया गया है. कंपनी भविष्य में भी सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े कार्यों में अपना सहयोग जारी रखेगी.

कंपनी की इस पहल को स्थानीय पुलिस व्यवस्था को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने तथा स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.