राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 20 फरवरी 2026 की रात की है. पीड़िता गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में गई थी. रात करीब 8:30 बजे, जब वह वहां मौजूद थी, तभी एक ज्ञात युवक और उसके दो अज्ञात साथियों ने जबरन उसे उठा लिया और पास के जंगल में ले गए.आरोप है कि तीनों युवकों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए. पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.अगले दिन, 21 फरवरी 2026 को कुरुमगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो की धारा 4/6 के तहत केस दर्ज किया है केस संख्या 02/2026 अंकित की गई है मामले की जांच की जिम्मेदारी SI संजय उरांव को सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें: ईंट-भट्ठे में रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु, क्षेत्र में शोक का माहौल