मांडर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मांडर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

मांडर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज़11 भारत
मांडर/डेस्क:
थाना क्षेत्र के करगे गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.  पीड़िता की लिखित शिकायत पर मांडर थाना में सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.  पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले करीब दो वर्षों से करगे गांव में एक युवक के साथ रह रही थी.  लगभग डेढ़ माह पूर्व उक्त युवक रोजगार के सिलसिले में केरल चला गया था.  पीड़िता के बयान के मुताबिक, शुक्रवार को मांडर के एक होटल में कार्यरत युवक उसे और उसकी ननद को रांची स्थित रॉक गार्डन घुमाने ले गया था.  शाम में दोनों को वापस गांव छोड़ दिया गया. 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शाम करीब सात बजे वह अपने ससुराल के समीप स्थित बगीचे में थी, तभी कुछ युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए.  आरोप है कि युवकों ने उसे करगे नदी के पास ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.  पीड़िता के अनुसार, शनिवार सुबह उसे छोड़ा गया, जिसके बाद वह अपने ससुराल पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ मांडर थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई.  शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. 

थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी. 

संबंधित सामग्री

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

झारखंड

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

झारखंड

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

टोरी रेलवे फाटक पर

झारखंड

टोरी रेलवे फाटक पर 'अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

झारखंड

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा