ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में रक्तदान शिविर, प्राचार्य सहित 26 लोगों ने किया रक्तदान

ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में रक्तदान शिविर, प्राचार्य सहित 26 लोगों ने किया रक्तदान

एके सिंह कॉलेज जपला में रक्तदान शिविर प्राचार्य सहित 26 लोगों ने किया रक्तदान

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को हुसैनाबाद के स्थानीय ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा रेड क्रॉस सोसाइटी/सदर अस्पताल मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. सूर्यमणि सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह एवं खेलकूद पदाधिकारी प्रो. राहुल कुमार सिंह ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. शिविर में कुल 26 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें 18 छात्र और 8 छात्राओं ने स्वेच्छा से भाग लिया. प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने भी स्वयं 1 यूनिट रक्तदान कर छात्रों एवं स्वयंसेवकों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि नई रक्त कोशिकाएं बनने से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

रक्तदान करने वालों में हीरालाल कुमार शर्मा, श्याम किशोर बिसेन, आशीष कुमार सिंह, मनीष कुमार, अंजली कुमारी, सलोनी कुमारी, गुलाम सरवर, गौरव कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सीता कुमारी, बिंटेश कुमार, मनोहर सिंह, नेहा कुमारी, रोहित कुमार, वर्षा सिंह, प्रकाश कुमार यादव, प्रिंस कुमार गुप्ता, संजय पासवान, कौसलेश कुमार, सुशांत कुमार प्रजापति, पवन कुमार, आशीष कुमार बैठा, ओम प्रकाश पाल एवं रवि रंजन कुमार प्रमुख रहे. इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, डॉ. चंदन कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार सिंह, प्रो. रेखा सिंह, अकाउंटेंट ओम प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, नीतीश कुमार पटेल सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे. रक्तदाताओं को जूस, फल एवं मिठाई वितरण में रिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्राजक्ता कुमारी आदि स्वयंसेविकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ब्लड बैंक, सदर अस्पताल मेदिनीनगर से आए आलोक कुमार, लालमोहन, संजीव रंजन, राजेश कुमार, जुनेद आलम एवं अनिशा कुमारी (सभी लैब टेक्नीशियन एवं काउंसलर) की सेवाओं की कॉलेज परिवार ने सराहना की.

यह भी पढ़ें: शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी, इसका कोई विकल्प नहीं- विधायक रामचन्द्र सिंह

संबंधित सामग्री

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज