आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो विधानसभा वार करेंगे युवाओं की बात युवाओं के साथ

युवाओं की बात युवाओं के साथ

आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो विधानसभा वार करेंगे युवाओं की बात युवाओं के साथ

आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हमला करने का अधिकार किसी राजनीतिक दल को नहीं : आजसू पार्टी

आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो विधानसभा वार करेंगे युवाओं की बात युवाओं के साथ

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू, रांची में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रमंडलीय प्रभारियों, सभी जिलों के जिला अध्यक्षों, जिला संयोजकों, विधानसभा स्तर पर नियुक्त BLA-1 पदाधिकारियों तथा युवाओं की प्रदेश स्तरीय संयोजक मंडली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में संगठन के विस्तार एवं पुनर्गठन, प्रखंड-पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंवाद कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि सुदेश कुमार महतो विधानसभा वार सभी प्रखंडों में ‘जन की बात’ एवं ‘युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम करेंगे. इस दौरान वे सीधे झारखंडी जनमानस और युवाओं से रूबरू होंगे. संवाद का प्रमुख विषय ‘कल, आज और कल का झारखंड’ होगा. इसके माध्यम से रोजगार, शिक्षा, पलायन, कृषि, उद्योग, युवाओं के अवसर तथा राज्य के वर्तमान और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जनता और युवाओं के विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे.

1 सितंबर से प्रमंडलीय प्रभारियों का क्षेत्रीय दौरा
बैठक में तय किया गया कि 1 सितंबर 2026 से सभी प्रमंडलीय प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल क्षेत्रों का नियमित दौरा करेंगे. वे संगठन की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्थानीय प्रमुख लोगों और आम जनता से संवाद करेंगे. संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यकतानुसार पुनर्गठन किया जाएगा. साथ ही युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों पर हमले की कड़ी निंदा
बैठक में JPSC-JSSC के मुद्दे को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पट्टे और झंडे लिए लोगों द्वारा किए गए कथित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई. पार्टी ने कहा कि गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, रांची और गढ़वा में सामने आई ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. पार्टी ने विशेष रूप से रांची में 21 अगस्त को एक छात्रा के हाथ से पुतला छीने जाने और उसके साथ कथित मारपीट की घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रा द्वारा आठ नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? सरकार और पुलिस को इसका जवाब देना चाहिए.

आजसू पार्टी ने स्पष्ट कहा कि छात्रों का आंदोलन सरकार की कथित अनियमितताओं और घोटालों के विरुद्ध है, किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं. आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हमला करने का अधिकार किसी राजनीतिक दल या उसके समर्थकों को नहीं है. पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षा देना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है. यदि पुलिस की मौजूदगी में छात्राओं के साथ बदसलूकी होती है, तो दोषी पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए. आजसू पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “दल और सरकार एक नहीं होते. सरकार संविधान से चलती है, दल के झंडे से नहीं.” लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को छात्रों के सवालों और उनकी मांगों का जवाब देना चाहिए.

सभी जिला मुख्यालयों पर होगा सरकार का पुतला दहन
बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलनरत छात्रों पर हमले और लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन के विरोध में आजसू पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला दहन करेगी. सभी जिला अध्यक्ष संबंधित उपायुक्तों को ज्ञापन देकर शांतिपूर्ण पुतला दहन के लिए स्थान एवं समय सुनिश्चित करने का आग्रह करेंगे. पार्टी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा. आजसू पार्टी ने कहा कि छात्रों के अधिकार, लोकतांत्रिक स्वतंत्रता और राज्य में कानून के शासन की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी.

MMDR Amendment Act, 2026 पर भी हुई चर्चा
बैठक में MMDR Amendment Act, 2026 पर भी विस्तृत चर्चा हुई. आजसू पार्टी का स्पष्ट मत है कि अधिनियम की धारा 9D के तहत राज्य को मिलने वाले राजस्व का समुचित लाभ झारखंड को मिलना चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि खनन से प्राप्त राजस्व का उपयोग खनन प्रभावित एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास में किया जाए.

पार्टी ने आरोप लगाया कि इस विषय को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है. आजसू पार्टी का मानना है कि झारखंड की खनिज संपदा से प्राप्त राजस्व का लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए और इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में किया जाना चाहिए.

बैठक में तय किया गया कि आजसू पार्टी मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता से सीधे संवाद के आधार पर आगे बढ़ेगी. विधानसभा वार ‘जन की बात’, ‘युवाओं से संवाद’ और ‘कल, आज और कल का झारखंड’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी झारखंडी जनमानस की आवाज, युवाओं के सपनों और राज्य के भविष्य की दिशा को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने का प्रयास करेगी.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग वन भूमि घोटाला: दो खरीदारों को HC से बड़ी राहत, प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरभ कुमार को मिली अग्रिम जमानत

 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.