न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्र संगठन आइसा (AISA) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे और नारेबाजी की. छात्रों ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
क्लस्टर सिस्टम और ऑन स्क्रीन मार्किंग का भी विरोध
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम को समाप्त करने की मांग उठाई. इसके साथ ही छात्रों ने CBSE में लागू ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को भी बंद करने की मांग की. छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को बैन करने की भी मांग की. प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद कोतवाली एएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा बुझा कर सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले के आरोपी रंजन कुमार त्यागी को 6 माह की सजा, 8.12 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश