भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलझरिया गांव स्थित लाडूदाह पुल के पास से पुलिस ने एक मवेशी चोर को दबोचने में सफलता हासिल की है. रविवार देर रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पेटारी गांव निवासी अबरार अंसारी उर्फ बुधना के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी का एक पशु भी बरामद किया है.
इस घटना के संबंध में अहिल्यापुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 6/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले का आगे का अनुसंधान शुरू कर किया है.
यह भी पढ़ें: आरा के कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ऑब्जर्वर अंबा प्रसाद ने की प्रेस वार्ता