न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग काफी सतर्क है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुपुदाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावट का भंडाफोड़ किया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी तुपुदाना स्थित एक मिष्ठान भंडार पहुंचे और एक्सपायरी दूध और नकली पनीर बरामद किया. वहां पर कपड़े के रंग से मिठाइयां बनाते हुए पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो मिलावटी पनीर, मिठाई और दूध को नष्ट किया.
यह भी पढ़ें: झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति - हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री