खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग का अखाद्य रंगों से बनी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस, चैनपुर में 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग का अखाद्य रंगों से बनी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस, चैनपुर में 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज चेनपुर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया. उनके साथ प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, ललिता कुमारी एवं श्री अभय शंकर उपस्थित रहे.

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं पैकेजिंग में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की गयी.जांच के दौरान अखाद्य रंगों के उपयोग एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. विभाग ने अखाद्य रंगों से तैयार मिठाइयों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मौके पर ही लगभग 30 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई.

शाहपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बासी समोसे, लड्डू एवं तैयार मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्री तथा एक्सपायर्ड पेय पदार्थ पाए गए. वहीं, अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस, स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटने जैसी कमियां भी सामने आईं. स्वीट पैलेस, महावीर मंदिर चौक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए.

विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना लगाया गया.

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दीपावली के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें.

यह भी पढ़ें: अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रबंधन समिति की बैठक, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर मंथन

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026