अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले मे दो परिवारों के बीच हुई भीषण मारपीट की घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. विवाद का कारण बना तीन बकरियों की मौत, घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है उधर इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. मामला गढ़वा जिले के बड़गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के पहाड़ पर बसे दुबियाठी टोला की है. विवाद का कारण बना बकरियों के झुण्ड को खेती चराने को लेकर. यह विवाद इतना बढ़ गया की एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई वहीं मृतक के दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया. मृतक का नाम सूर्य देव यादव (55) वर्ष बताया गया है.
घायलों में महेश यादव व गणेश यादव के नाम शामिल हैं. घटना की सुचना पा कर बड़गड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए शव को अपने कब्जे में लिया व अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया. इस मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी द्वारा जहर दे कर मार दिया गया था .
जिसकी सुचना मृतक सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो को दे कर मरे हुये बकरी का फोटो लेने के लिये जैसे हि मोबाइल निकाले वैसे हि वहां मौजूद रामकिशुन यादव,राजु यादव, संतोष यादव कौलिया देवी आदि सहित कुल ग्यारह लोगों ने टांगी व लाठी से पीट कर सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी वहीं मृतक के दोनों पुत्र महेश यादव व गणेश यादव को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया . इधर महेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया.
उन्होंने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाई है. इधर इस संबंध में मोबाइल से पुछे जाने पर रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि हत्या व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कुल ग्यारह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर एग्रेत्तर कार्रवाई जारी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: गुमला से फरार दुष्कर्म आरोपी पर शिकंजा तेज, घर और चौक-चौराहों पर चिपका इस्तेहार