प्रशासनिक फेरबदल: बसिया के नए SDO बने सुधीर प्रकाश, जयवंती देवगम को दी गई भावभीनी विदाई

प्रशासनिक फेरबदल: बसिया के नए SDO बने सुधीर प्रकाश, जयवंती देवगम को दी गई भावभीनी विदाई

प्रशासनिक फेरबदल बसिया के नए sdo बने सुधीर प्रकाश जयवंती देवगम को दी गई भावभीनी विदाई

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
बसिया अनुमंडल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुधीर प्रकाश ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के विकास और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई.

गर्मजोशी से हुआ नए SDO का स्वागत
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान एसडीओ जयवंती देवगम  ने नए एसडीओ सुधीर प्रकाश को फूलों का बुके सौंपकर बेहद गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही अनुमंडल के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी नए एसडीओ का स्वागत किया, जिनमें मुख्य रूप से शिव शंकर मरांडी (बसिया एसडीपीओ), सुप्रिया भगत( बीडीओ), नरेश कुमारमुंडा(अंचलाधिकारी), कृष्णा कुमार (थाना प्रभारी) शामिल थे.

निवर्तमान SDO जयवंती देवगम को दी गई भावभीनी विदाई
नए अधिकारी के स्वागत के साथ-साथ बसिया अनुमंडल कार्यालय में निवर्तमान एसडीओ जयवंती देवगम के लिए एक विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया. उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी. सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. इस मौके पर उपस्थित सभी ब्लॉक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने नए एसडीओ सुधीर प्रकाश के नेतृत्व में टीम भावना के साथ काम करने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा महिला थाना से संरक्षण में रखी महिला लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक