प्रशासनिक तैयारी

जामताड़ा में जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 केंद्रों में 8756 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने की समीक्षा

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
जामताड़ा में जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 केंद्रों में 8756 परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आगामी 1 नवंबर, रविवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 8756 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों, दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, घड़ी, बैग, पर्स, बेल्ट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी. परीक्षार्थियों की तलाशी प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला अधिकारियों द्वारा ली जाएगी.इस बार परीक्षार्थियों को प्री-फिल्ड ओएमआर शीट दी जाएगी. ऐसे में उपायुक्त ने वीक्षकों को ओएमआर शीट के वितरण में विशेष सावधानी बरतने और रोल नंबर के अनुसार सही शीट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने तथा परीक्षा के दौरान की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा.

वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने, प्रश्नपत्र और परीक्षा सामग्री समय पर केंद्रों तक पहुंचाने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जेटेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9771969917 जारी किया गया है.

100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

जामताड़ा जिले में आगामी 1 नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसी क्रम में अनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार ने जिले के सभी 20 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 1 नवंबर को सुबह 5 बजे से परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी. इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्र होने और अनावश्यक भीड़ लगाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा, तीर-कमान, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी.

वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास जेरॉक्स की दुकानें, खाने-पीने के ठेले, दुकानों और वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है. इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, रैली, समारोह, प्रदर्शन, सभा और प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा.

गौरतलब है कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जामताड़ा जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें जामताड़ा, मिहिजाम, नारायणपुर, करमाटांड़, पबिया, पिंडारी और विद्यासागर के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय शामिल हैं.

हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों, परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों तथा विद्यालय-महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को इस आदेश से छूट दी गई है.

अनुमंडल दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
 

यह भी पढ़ें: NH-33 पर नो पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, ₹92,650 का वसूला जुर्माना

संबंधित सामग्री

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026