जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज11 भारत
देवघर/डेस्क:
जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके. इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा. साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेश प्रियदर्शी, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: गोड्डा से ललमटिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा एक युवक की मौत, दूसरा हाइ सेंटर रेफर
 
संबंधित सामग्री

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

झारखंड

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा