संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: प्लस टू हाई स्कूल गावां के छात्र आदर्श कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के कॉमर्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
आदर्श कुमार की सफलता से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
शिक्षकों ने बताया कि आदर्श कुमार शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं. उनकी लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: गावां के किशनपुर में वन विभाग के नोटिस के बाद स्वतः हटाया अतिक्रमण