एडवोकेट्स एसोसिएशन ने किया आगाह

कोर्ट परिसर में रील्स बनाने पर होगी कार्रवाई, एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों को दी चेतावनी

ऐसा आचरण विज्ञापन और प्रलोभन की श्रेणी में, बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमावली के अंतर्गत निषिद्ध है<br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
कोर्ट परिसर में रील्स बनाने पर होगी कार्रवाई, एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों को दी चेतावनी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों को आगाह किया कि कोर्ट परिसर में रील्स बनाना नियम विरुद्ध है, इसलिए वे ऐसा आचरण दोहराने से बचें. एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सभी विद्वान सदस्यों के लिए, एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि कुछ सदस्य सोशल मीडिया पर ऐसी रील्स एवं वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें -

  • उच्च न्यायालय परिसर की तस्वीरें या वीडियो, उद्धरणों (quotes) या गानों के साथ,
  • न्यायालय कक्ष की तस्वीरें या वीडियो, जिनमें बहस करने की बनावटी मुद्रा (pose) बनाई गई है,
  • कानूनी उपचार या परिणाम का वादा/आश्वासन,
  • फीस की दरों का विवरण, तथा
  • मुवक्किलों को आकर्षित करने (solicitation) वाली सामग्री शामिल है.

ऐसा आचरण विज्ञापन एवं प्रलोभन की श्रेणी में आता है, जो अधिवक्ता अधिनियम, 1961 तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमावली (भाग VI, अध्याय II ) के नियम 36 के अंतर्गत निषिद्ध है. यह अधिवक्ता व्यवसाय की गरिमा तथा माननीय न्यायालय की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाता है.

अतः सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे ऐसी गतिविधियां तत्काल बंद करें और पूर्व में पोस्ट की गई ऐसी सामग्री हटा दें. इस सूचना का पालन न करने की स्थिति में मामला उचित कार्रवाई हेतु झारखंड राज्य बार काउंसिल को भेजा जाएगा.

यह सूचना एडवोकेट्स एसोसिएन के महासचिव नवीन कुमार के द्वारा जारी की गई है.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जनजातीय पखवाड़ा के तहत 2 से 7 नवंबर तक आधार नामांकन व सीडिंग शिविर का आयोजन

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026
बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है. 

18 November 2026