न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची और हजारीबाग में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. गिरफ्तार अपराधियों में कुंदन कुमार, गुड्डू मिश्रा, मोहित कुमार, ऋषभ शामिल हैं. वहीं, मुठभेड़ में सौरभ नामक अपराधी घायल हुआ है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, चार मैगजीन, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, चोरी की पल्सर एनएस 200 बाइक बरामद किया गया है. यह कार्रवाई धुर्वा इलाके के सीठीओ डैम साइड में हुई. रांची एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: BJP प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपी जांच रिपोर्ट