गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

गुमला मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई नियम उल्लंघन में बस जब्त

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना (MGGY) के तहत संचालित बसों की मनमानी पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने कार्रवाई करते हुए एक ग्राम गाड़ी बस को जब्त कर लिया. आरोप है कि बस को प्रशासन द्वारा निर्धारित दूंनदुरिया बस डिपो के बजाय ललित उरांव बस डिपो में खड़ा कर संचालन किया जा रहा था, जो विभागीय निर्देशों का सीधा उल्लंघन है.

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को परिवहन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ग्राम गाड़ी योजना के तहत सभी वाहन निर्धारित रूट और तय डिपो से ही संचालित होंगे. इसके बावजूद कई बस संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे है.

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई वाहनों में चालक और कंडक्टर का नाम, मोबाइल नंबर तथा छूट प्राप्त यात्रियों की 10 श्रेणियों की जानकारी अंकित नहीं की गई थी. योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक, छात्र-छात्राएं, दिव्यांग, एचआईवी पीड़ित, विधवा पेंशनधारी महिलाएं समेत कई वर्गों को किराए में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है. DTO ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जब्ती और परमिट रद्द करने की कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़े: बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
 
संबंधित सामग्री

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

झारखंड

रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

झारखंड

मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

झारखंड

नरसिंहपुर पथरा पंचायत के ग्राम मैरा में नई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

गावां में 17 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड मुख्यालय पर धरना, DC को सौंपा ज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

झारखंड

मानसून की पहली बारिश से भरनो में मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले