रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: किरीबुरू थाना कांड संख्या-16/26 के आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मैन मार्केट किरीबुरू निवासी जमीर हुसैन के 19 वर्षीय पुत्र अफताब खान उर्फ टेंगर के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 को कांड संख्या-15/26 में पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्ध अफताब पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान पुलिस को चकमा देकर हाथ में हथकड़ी और रस्सी लगे हुए थाने से फरार हो गया था. इस संबंध में किरीबुरू थाना में कांड संख्या-16/26 दिनांक 29.09.2026 धारा 262/303(2) BNS एवं 3 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चाईबासा के निर्देश पर एसडीपीओ किरीबुरू के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर टूटी हथकड़ी, कटा हुआ रस्सी और एक 2.5 फीट लोहे का संबल बरामद किया गया.
छापेमारी दल में एसडीपीओ बिनित कुमार किन्डो, इंस्पेक्टर समीर तिर्की, थाना प्रभारी रोहित कुमार, नितिश कुमार, एसआई पीयूष नाग, जितेंद्र कुमार सहित किरीबुरू, गुवा थाना और सशस्त्र बल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: खूंटी: तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस