न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बहुचर्चित खूंटी के पड़ाह राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में आरोपी देवब्रत नाथ सहदेव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की खंडपीठ ने आरोपी को जमानत दे दी. सोमा मुंडा की हत्या 7 जनवरी, 2026 को हुई थी. पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की वजह जमीन विवाद थी. शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराई गई थी. जानकारी के अनुसार, सोमा मुंडा जमीन को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे. 7 जनवरी को जब वह अपनी पत्नी के साथ खूंटी जा रहे थे, तब मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने जमुवादाग तलाब के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. हत्या की घटना के बाद आदिवासी समाज ने जोरदार आंदोलन किया था. मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
यह भी पढ़े: बोकारो की 18 साल की युवती के लापता मामले में हाईकोर्ट ने DGP को दिए सख्त निर्देश