न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर ट्रक हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने रविवार को सारंडा इन होटल में महेंद्र बानरा की अध्यक्षता में एक बैठक किया. बैठक में चिड़िया माइंस के धुबिल माइंस से मनोहरपुर साइडिंग तक टांसपोर्टिग का मामले को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में यह कहा गया की एन के मिनिरल्स जो धुबिल माइंस का ठीकेदार है उसे धुबिल माइंस से मनोहरपुर साइडिंग तक का ट्रांसपोर्टिंग का काम मिला है वह हम ट्रक हाईवा मालिकों के बीच फुट डालो राज करो का निति अपना रही है.
वहीं एसोसिएशन का कहना है की ठीकेदार मनोहरपुर के कुछ ट्रक हाईवा एसोसिएशन के मालिकों के साथ मिलकर चले गये. वही ठीकेदार से वाहन मालिकों ने जब दूरभाष से बात किया तो ठीकेदार का व्यवहार सही तरीके का नहीं था. जिसके कारण ठीकेदार के प्रति वाहन मालिकों ने आक्रोश जताईं.
उन्होंने कहा की ठीकेदार या उसके प्रतिनिधि सभी वाहन मालिकों के साथ व्यवहार में बदलाव नहीं लाया तो वाहन मालिकों ठीकेदार के प्रति आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. साथ ही जनप्रतिनिधियों से मिलकर इसकी जानकारी भी दी जायेगी. मौके पर कुमार सौरव, संदीप सिंह, विवेक बघेल, आशिष राय, मुद्रिका राय, राजेश यादव, बिष्णु कुमार, अमरनाथ बांड्रा, सूरज पांडे, आशिष पांडे, मो दानिश आदि वाहन मालिक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को DC ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या कहा