शराब घोटाले में विनय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए ACB ने कोर्ट में दी अर्ज़ी, ...

शराब घोटाले में विनय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए ACB ने कोर्ट में दी अर्ज़ी, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

शराब घोटाले में विनय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए acb ने कोर्ट में दी अर्ज़ी सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. जांच एजेंसी ACB ने अदालत में याचिका दायर कर आरोपी विनय सिंह की जमानत रद्द करने की मांग की है, यह आरोप लगाते हुए कि उन्होंने जमानत पर रहने के दौरान न केवल सबूतों से छेड़छाड़ की बल्कि मामले से जुड़े लोगों को प्रभावित करने की भी कोशिश की. ACB की याचिका के अनुसार, नेक्सजेन मोटर से जब्त किए गए कंप्यूटर की फॉरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि महत्वपूर्ण डेटा पहले ही डिलीट कर दिया गया था. एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई उस अवधि में हुई जब विनय सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था.

जमानत रद्द करने के लिए दायर आवेदन में ACB ने अदालत से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की छेड़छाड़ निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आरोपी को राहत नहीं मिलनी चाहिए. गौरतलब है कि विनय सिंह वर्तमान में वन भूमि घोटाला और कंपनी हड़पने व धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं. उन्हें अक्टूबर महीने में वन भूमि घोटाला केस में गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले शराब घोटाला मामले में भूमिका की जांच के लिए ACB ने उन्हें समन भेजा था, लेकिन उन्होंने अदालत का रुख कर अंतरिम राहत हासिल कर ली थी.

ये भी पढ़ें- कारोबारी विनय सिंह को कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में लिया गया रिमांड पर, बढ़ी कानूनी मुश्किलें

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का