न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की हैं. एसीबी ने मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया हैं. जानकारी के अनुसार, शराब घोटाला मामले में अब तक कई गिरफ्तारी हुई है और जांच लगातार जारी हैं. एसीबी की इस कार्रवाई में मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी गुजरात से हिरासत में लिया गया हैं.
यह भी पढ़े: RJD ने NDA पर साधा निशाना, सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप