न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ पाड़ेबारा निवासी प्रभु साव पिता स्व. डेगलाल साव को चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध C 2452/22 के तहत NI Act की धारा 138 में मामला दर्ज था. लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रभु साव को हिरासत में लिया. आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि चेक बाउंस जैसे आर्थिक अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: RSS भवन के पास नाली निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग तेज