राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा–माल्हन–मैकलुस्कीगंज मार्ग पर डोड़का पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार होकर माल्हन से चंदवा की ओर आ रहा था.
घायल युवक की पहचान तस्लीम अंसारी (पिता–सराफत अंसारी), निवासी बोदा (चंदवा) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया, जहां डॉ के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला जीएसबी (ग्रैन्युलर सब-बेस) मटेरियल काफी दिनों से सड़क पर बिखरा हुआ है. इसी दौरान बाइक का पहिया पत्थरों पर चढ़ जाने से संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना,झामुमो नेता नौशाद अंसारी,मो. सरफराज समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना.
फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क पर बिखरे जीएसबी मटेरियल को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
यह भी पढ़ें: मायापुर के पास जर्जर सड़क से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों के आवागमन से बढ़ा खतरा