राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: जारी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में रुद्रपुर निवासी गोला कोरवा उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार, गोला कोरवा, पिता स्व. मझिया कोरवा, किसी कार्यवश मगरू तला गए थे. वापस लौटने के क्रम में हरिहरपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमारी को इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी सन्नी कुमारी तुरंत दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं और घायल गोला कोरवा को अपनी गाड़ी से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं.स्वास्थ्य केंद्र में एनएम और जेएनएम ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया. हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है.घटना के बाद, थाना प्रभारी सन्नी कुमारी ने उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की. उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और नशे की हालत में गाड़ी न चलाने का आग्रह किया, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार ने किया कोनार डैम का निरीक्षण, रानीलक्ष्मी बाई चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन