कानपुर में लावारिस मिली युवती ने बताया गुमला का पता, कानपुर पुलिस ने पहचान के लि...

कानपुर में लावारिस मिली युवती ने बताया गुमला का पता, कानपुर पुलिस ने पहचान के लिए गुमला पुलिस से मांगी मदद

कानपुर में लावारिस मिली युवती ने बताया गुमला का पता कानपुर पुलिस ने पहचान के लिए गुमला पुलिस से मांगी मदद

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अहम सूचना सामने आई है. यहां एक युवती जो वर्तमान में कानपुर के नारी निकेतन में रह रही है उसने अपना पता झारखंड के गुमला जिला का बताया है. युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गुमला थाना से संपर्क किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर पुलिस ने गुमला थाना पुलिस से संपर्क कर बताया कि उक्त युवती बीते माह 18 मार्च को कानपुर में लावारिस हालत में मिली थी. इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वस्थ होने पर नारी निकेतन में रखा गया.

युवती ने पूछताछ में अपना नाम पूजा बताया है. उसने अपने पिता का नाम माधव, माता का नाम दुल्लो तथा भाई का नाम पवन बताया है और अपना घर गुमला जिला बताया है. गुमला थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस युवती के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत गुमला थाना से संपर्क करें, ताकि युवती को उसके परिजनों से मिलाया जा सके.

यह भी पढ़ें: चौपारण में लगाई गई एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 ग्रामीणों का किया जाएगा निशुल्क इलाज

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक