चैनपुर के टोंगो के समीप सड़क हादसे में युवक घायल, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज लाइट से हुआ हादसा

चैनपुर के टोंगो के समीप सड़क हादसे में युवक घायल, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज लाइट से हुआ हादसा

अपराह्न 3 बजे के बाद डॉक्टर नहीं रहने से आम जनता परेशान, व्यवस्था में सुधार की मांग

चैनपुर के टोंगो के समीप सड़क हादसे में युवक घायल विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज लाइट से हुआ हादसा

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो संत पीटर के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नातापोल गाँव के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अरुण एक्का पुत्र स्व. एडवर्ड एक्का साप्ताहिक बाजार कर अपने गाँव नातापोल जा रहे थे. टोंगो संत पीटर के समीप, विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की तेज हेडलाइट उनकी आँखों पर पड़ी, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठे और रोड किनारे गिर गए.इस दुर्घटना में अरुण एक्का के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं.घटना होते ही ग्रामीणों ने तत्काल चैनपुर थाना को सूचना दी.

सूचना मिलते ही एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीण एवं थाना के जवानों की मदद से घायल अरुण एक्का को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर स्थिति में लाए गए घायल का इलाज करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे. ड्यूटी पर मौजूद एनएम के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चेहरे की गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.इस घटना ने एक बार फिर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, सीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति हुई है, लेकिन शाम 3 बजे के बाद डॉक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित नहीं की गई है. साथ ही, ड्यूटी रोस्टर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. चैनपुर प्रखंडवासियों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार न होने के कारण मामूली चोट या बीमारी में भी आम जनता को गुमला रेफर कर दिया जाता है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद नपं प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी अभियान में 227 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

संबंधित सामग्री

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

झारखंड

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

झारखंड

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने की पदयात्रा, चिलचिलाती धूप में 4 किलोमीटर तय किया पदयात्रा 

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

झारखंड

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा