राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्कः- एनएच 99 रांची चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत थाना क्षेत्र के टोरी रेलवे फाटक के समीप देर शाम एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चंदवा पुलिस, परिजन व आसपास के ग्रामीण घायल युवक को निजी वाहन से लेकर चंदवा सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर प्रकाश बड़ाइक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कामता पंचायत के कुजरी ग्राम निवासी तबरेज खान 22 वर्ष पिता मुख्तार खान के रूप हुई. जानकारी के अनुसार मृतक तबरेज खान बुधवार की देर शाम चंदवा बाजार से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान रेलवे फाटक से उत्तरी छोर पर विपरीत दिशा से आ रही है एक ट्रेलर वाहन ने चपेट में ले लिया. घटना इतना दर्दनाक था कि ट्रेलर का एक चक्का युवक के कमर के ऊपरी हिस्से को रौंदते हुए निकल गया. घटना के बाद ट्रेलर वाहन का चालक वाहन को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. चंदवा पुलिस शव व वाहन को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी थी.
ये भी पढ़ेंः- ठंड में स्कीन के रुखेपन में ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती