सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान रिम्स में मौत, परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन

By : Jeevan Verma
सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान रिम्स में मौत, परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन

अजीत कुमार/न्यूज़11भारत 
बालूमाथ/डेस्कः-
 सोमवार की सुबह बारियातू स्थित बारीखाप में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बारियातू प्रखंड के फुलसू स्थित पिपराटोला निवासी स्व. मनौव्वर के 22 वर्षीय पुत्र मो जाहिद का रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को मृत्यु हो गई. जबकि उसी दुर्घटना में घायल मो मोतिउर्रहमान के 16 वर्षीय पुत्र मो दिलनवाज अब भी इलाजरत है. मो जाहिद के मौत की खबर घरवाले व परिजनों को मिली. उनका रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों के चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है. ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह मो जाहिद व मो दिलनवाज अपने कुछ काम निपटाकर बालूमाथ से वापिस फूलसु जा रहे थे. इसी क्रम में बारियातू के बारीखाप के समीप कोयला लोड हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया था. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. जहां प्राथमिक अपचार के बाद मौके पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया था. पांच दिनों तक रिम्स इलाजरत मो जाहिद ने शुक्रवार को जिंदगी से जंग हार गया. युवक मो जाहिद की मौत पर कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुख के इस घड़ी में परिजनों से धैर्य रखने की बात कही है.



 

संबंधित सामग्री

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों व पूजा समितियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों और SOP का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई