लेस्लीगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, स्टेशन से लौटने के ...

लेस्लीगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, स्टेशन से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

लेस्लीगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत स्टेशन से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पांकी रोड पर शुक्रवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 35 वर्षीय अमरनाथ महतो के रूप में हुई है, जो मुखलाल महतो के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पांकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. 

दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार अहले सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे परिवार में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: विश्व तंबाकू निषेध दिवस! अब भी सम्भल जाने के संदेश का एक दिन!  भारत में हर वर्ष 1.43 लाख से अधिक मुख कैंसर खतरे का संकेत

संबंधित सामग्री

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश-विदेश

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा

देश-विदेश

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा