गांडेय के महेशमरवा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में पसरा मातम

गांडेय के महेशमरवा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में पसरा मातम

गांडेय के महेशमरवा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत घर में पसरा मातम

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत अंतर्गत महेशमरवा गांव निवासी 20 वर्षीय मुकेश राय की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. घटना शनिवार की शाम पीरटांड़ थाना क्षेत्र के संघरवा नदी के पास हुई. दुर्घटना में उसका चचेरा भाई विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज रांची में चल रहा है.

रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया. शाम को मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया.

बताया जाता है कि मुकेश कुछ दिनों की छुट्टी में गोवा से घर आया था, जहां वह होटल में काम करता था. करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है.

परिजनों के अनुसार परिवार पहले से ही संकट में था. उसके पिता की मौत वर्ष 2020 में हुई थी जबकि छोटे भाई की मौत छह वर्ष पूर्व हो चुकी है. ग्रामीणों ने गांडेय विधायक और प्रखंड प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: छपरा  के छोटा तेलपा में अज्ञात अपराधकर्मियों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, अपराधी मौके से फरार

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान