संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. यहाँ माइंस के गहरे गड्ढे में भरे पानी में एक युवक डूब गया है. लापता युवक की पहचान पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार के रूप में हुई है. सूचना के मुताबिक, लवकुश पानी में उतरा था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं और पुलिस स्थानीय स्तर पर खोजबीन में जुट गई है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तलाश अभियान लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें: जलडेगा प्रखंड के लंमडेगा पंचायत के लातापानी गांव TRIF व HDFC के सहयोग से सौर ऊर्जा से आई बिजली, लोगों के चेहरे खिले