राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र अंतर्गत लटदाग गांव में शनिवार की सुबह शंकर गंझू पिता स्व. कर्मदेव गंझू की संदेहास्पद मौत हो गई. परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. सूचना के बाद पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ घटना पहुंचे, मामले की जांच पड़ताल की व शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया. पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों एवं बिंदुओं के मध्यनजर जांच पड़ताल कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: चांडिल अनुमंडल के सपादा में दो पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त