पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा मुख्यालय के पुटो रोड निवासी एक युवक की बंद कमरे में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे राजेश अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था. कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ. परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो आसपास के लोगों को बुलाया गया. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवक अचेत अवस्था में मिला. आनन-फानन में परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में लगी है.
यह भी पढ़ें: चंदवा के लटदाग में युवक का संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की कही जा रही बात, जांच में जुटी पुलिस