न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के जपला हैदरनगर रेलखंड पर पटरी के किनारे एक युवक घायल अवस्था मे मिला. युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा उसने दम तोड दिया. पलामू जिले के जपला और हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक पटरी के किनारे लहूलुहान हालत मे पडा था. वहा से गुजर रहे लोगो ने इसकी सूचना रेल अधिकारियो को दी. मौके पर पहुची पुलिस और रेल कर्मियो ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुचाया.
अस्पताल मे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार युवक किसी ट्रेन की चपेट मे आया था या ट्रेन से गिर गया था. फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी