भरनो प्रखंड के दतिया गांव में शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की मौत, गांव में आक्रोश और मातम

भरनो प्रखंड के दतिया गांव में शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की मौत, गांव में आक्रोश और मातम

भरनो प्रखंड के दतिया गांव में शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की मौत गांव में आक्रोश और मातम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दतिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक संतोष सिंह (24) की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई.घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है.मिली जानकारी के अनुसार,बीते 3 मई को दतिया गांव निवासी फूलेद्र सिंह की बेटी की शादी थी.बारात पालकोट प्रखंड के चैनपुर बुज्जीटोली गांव से अजय सिंह (दूल्हा)की आई थी.बारात के आगमन पर लड़की पक्ष द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे.

जयमाला कार्यक्रम के दौरान बने मंच पर पहले से ही लड़की पक्ष की कुछ युवतियां मौजूद थीं. इसी बीच लड़का पक्ष के कुछ युवक भी मंच पर चढ़ गए.जब उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा गया तो वे नाराज हो गए और लड़की पक्ष के लोगों से बहस करने लगे. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.

हालांकि मौके पर मौजूद बुजुर्गों और अभिभावकों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और विवाह की रस्में आगे बढ़ाने का प्रयास किया.लेकिन इसी बीच बारात पक्ष के कुछ युवक,जिन्हें मंच से उतारा गया था,गुस्से में संतोष सिंह को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह वहीं गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया.

इधर विवाद के बाद स्थिति बिगड़ने पर लड़का पक्ष बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया. इस घटना की सूचना मिलते ही करंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.वहीं इलाज के दौरान संतोष सिंह की बीते रात को मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया है.

बताया जाता है कि संतोष सिंह मूल रूप से रेमे बंगरू गांव का निवासी था,लेकिन बचपन से ही वह दतिया गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था. जिस घर में शादी थी, वह उसका रिश्तेदार था, इसी कारण वह समारोह में शामिल होने आया था.घटना के बाद गांव में गहरा शोक छाया हुआ है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इधर करंज थाना की पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: टोरी जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन, ‘अव्यावहारिक आदेश’ के खिलाफ खोला मोर्चा!

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

झारखंड

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग