भरनो के दुम्बो भगतटोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

भरनो के दुम्बो भगतटोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

भरनो के दुम्बो भगतटोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बो भगतटोली गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां 33 वर्षीय सुशील उरांव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना लगभग दिन के 11 बजे की बताई जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तक सुशील उरांव का व्यवहार सामान्य था.वह परिवार के सदस्यों से रोज की तरह बातचीत भी कर रहा था. लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.काफी समय तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ.आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा,जहां सुशील उरांव को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया.

परिजनों के अनुसार सुशील पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था.वह अक्सर एकांत में बैठकर बड़बड़ाता रहता था और कभी-कभी असामान्य व्यवहार भी करता था.हालांकि बीच-बीच में वह सामान्य भी हो जाता था और घर के मवेशियों को चराने जैसे दैनिक कार्य भी करता था.घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जयराम उरांव को दी गई,जिसके बाद उन्होंने तुरंत भरनो थाना पुलिस को जानकारी दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने पार्टी को बधाई भी दी, तंज भी कसा

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट