जामताड़ा महिला थाना से संरक्षण में रखी महिला लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

जामताड़ा महिला थाना से संरक्षण में रखी महिला लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

जामताड़ा महिला थाना से संरक्षण में रखी महिला लापता पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

न्यूज11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
जामताड़ा महिला थाना परिसर में संरक्षण के लिए रखी गई एक महिला अचानक लापता हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और महिला की तलाश में शहर, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के इलाकों में सघन अभियान शुरू कर दिया गया.जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी उषा यादव बीते दिनों भटकते हुए करमाटांड़ क्षेत्र पहुंच गई थीं.स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला पुलिस ने उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लेकर बुधवार को जामताड़ा महिला थाना लाया था.पूछताछ के दौरान महिला से उसके परिजनों की जानकारी ली गई और परिजनों को फोन कर इसकी सूचना भी दे दी गई थी.पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी.

शुक्रवार सुबह जब महिला पुलिसकर्मी थाना पहुंचीं तो महिला अपने स्थान पर मौजूद नहीं मिली. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी को दी गई.मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

महिला की तलाश के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र, रेलवे स्टेशन तथा आसपास के रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया.जामताड़ा थाना के पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न इलाकों में महिला की खोजबीन शुरू कर दी है.वहीं महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ वाहन से आसनसोल की ओर रवाना हुईं.बताया जा रहा है कि महिला ने पूर्व में पुलिसकर्मियों से आसनसोल जाने के संबंध में जानकारी ली थी, जिसके आधार पर पुलिस उस दिशा में भी तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रही है और महिला का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती: बुधनी पुल के पास चला वाहन जांच अभियान
 
संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर