संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु में आज एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने मार डाला. इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक क्षेत्र में बढ़ गयी है. एक महीने में लगातार 4 लोगो की मृत्यु हो चुकी है. इधर सूचना पाते ही तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार घटना स्थल पर पहुचे. वही घटना की खबर वन विभाग को भी दी गयी. वन विभाग के अधिकारी व कर्मी भी घटना स्थल पर पहुचे. पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव भी घटना का जायजा लिया. वही वन भिभागिय कर्मी और ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तू तू मैं हो गया जिससे माहौल विगड़ और उग्र ग्रामीणों ने लाश को लेकर सड़क पर उतरे.
उग्र ग्रामीणों ने लाश को लेकर कुकडु प्रखंड के समक्ष मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया. वरीय वन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत किया गया. वन अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र में एक टीम को तैनात किया जाएगा जो क्षेत्र में जंगली हाथियों पर नजर बनाए रखेंगे.मृतक मुनिराम के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये नगद मुआवजा दिया गया. वन पाल मुकेश कुमार महतो ने बताया कि तत्काल 50 हजार मुआवजा दिया गया बाकी तीन लाख पचास हजार रुपये कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया जाएगा. पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव ने विभाग से मांग किया कि बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी बिजली तार लगाकर घेरा बंदी किया जाना चाहिए जिससे जंगली हाथियों के आतंक पर रोक लगाया जा सकता है. मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने पार्टी को बधाई भी दी, तंज भी कसा