चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

श्रावण मास

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

ब्योमकेश  मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: सावन की सोमवारी को चिड़का धाम स्थित बाबा गौरीनाथ मंदिर में जलार्पण को लेकर  चंदनकियारी के रास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को प्रखंड के सीतानाला स्थित दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चंदनकियारी एवं बरमसिया के रास्ते चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए.
रविवार की दोपहर से देर शाम तक पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे. केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों की भारी भीड़ से एनएच-218 का रास्ता पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.
जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर
कांवरियों की सुविधा को देखते हुए एनएच-218 के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा बोलबम सेवा शिविर लगाए गए. इसी क्रम में फतूडीह काली मंदिर के समीप देवग्राम पंचायत के मुखिया मदन रजवार के नेतृत्व में पंचायत के ग्रामीणों द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई. इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम द्वारा श्रद्धालुओं का निःशुल्क इलाज भी किया गया.
मुखिया मदन रजवार ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर का यह पहला आयोजन है. श्रद्धालुओं की सेवा को देखते हुए आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर और भव्य तरीके से सेवा शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अमलाबाद, चंदनकियारी थाना समेत विभिन्न ओपी एवं बरमसिया ओपी की पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती नजर आई. पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
सावन की सोमवारी को लेकर सारा रात पूरे चंदनकियारी क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. हर ओर केसरिया रंग और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय नजर आया.

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.