जमीन विवाद में संघर्ष

बुधुडीह में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल. बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया

सभी घायलों को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी गांडेय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बुधुडीह में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल. बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान के समीप बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान लाठी-डंडे से हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों में एक पक्ष के बिनोद वर्मा, उमाकांत वर्मा व रजनीकांत वर्मा तथा दूसरे पक्ष के रविन्द्र वर्मा शामिल हैं. सभी घायलों को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी गांडेय ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, हटिया मैदान से सटी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. बुधवार को कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया. घटना की सूचना पर अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में बीजेपी कल करेगी घेराव व विरोध-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026