बेड़वारी में झारखंड प्रदेश तेली समाज की ग्राम कमिटी का गठन, अध्यक्ष बने नरेश साह...

बेड़वारी में झारखंड प्रदेश तेली समाज की ग्राम कमिटी का गठन, अध्यक्ष बने नरेश साहू, महिला अध्यक्ष चुनी गईं ममता देवी

बेड़वारी में झारखंड प्रदेश तेली समाज की ग्राम कमिटी का गठन अध्यक्ष बने नरेश साहू महिला अध्यक्ष चुनी गईं ममता देवी

संजय कुमार साहू/ न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड प्रदेश तेली समाज की ओर से बेड़वारी गांव में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संपन्न हुई. बैठक का उद्देश्य गांव स्तर पर समाज की कमिटी का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना था.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू रहे. अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी एकता, सामाजिक अधिकारों की रक्षा तथा समाज के विकास में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया. 

उन्होंने कहा, “संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा.”कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव घनीनाथ साहू, रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कश्यप, केंद्रीय कमिटी सदस्य काशीनाथ महतो तथा पुंदाग ग्राम तेली समाज अध्यक्ष राम कुमार, सुगनु के अध्यक्ष आलोक साहू, विद्यार्थी उपस्थित थे. इन सभी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया.बैठक की अध्यक्षता नरेश साहू ने की तथा संचालन चतुर साहू ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से बेड़वारी ग्राम कमिटी का गठन किया गया, जिसमें नरेश साहू को ग्राम अध्यक्ष और ममता देवी को महिला अध्यक्ष चुना गया.कार्यक्रम के अंत में नवगठित कमिटी को समाज के सभी सदस्यों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

संबंधित सामग्री

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल