गढ़वा में स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, एक साथ लगा स्वास्थ्य मेला और मोतियाबिंद श...

गढ़वा में स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, एक साथ लगा स्वास्थ्य मेला और मोतियाबिंद शिविर, गरीब-असहायों के खिले चेहरे

हजारों लोगों की जांच, इलाज और दवा देकर हमलोगों ने इतिहास रच दिया - डॉ. असजद अंसारी

गढ़वा में स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल एक साथ लगा स्वास्थ्य मेला और मोतियाबिंद शिविर गरीब-असहायों के खिले चेहरे

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  लोग कहतें हैं न कि जब सरकारी सिस्टम ठीक से चलने लगे तो आम लोगों के साथ-साथ गरीब असहाय लोगों के चेहरे खिल उठेंगे,..जी हाँ आज स्वास्थ्य विभाग का वह पहल गढ़वा जिले में देखने को मिली जहाँ झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग गढ़वा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जहाँ स्वास्थ्य मेले की शुभारम्भ रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने फीता काट कर किया, जहाँ हजारों लोगों ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचे जहाँ लोगों को इलाज के साथ-साथ दवा और जाँच भी हुई,तो वहीं पर उन असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी और बढ़ गई जब 40 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, इस तरह का स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था देख आम और खास लोग यह बात का ज्यादा चर्चा करते दिखे की यह व्यवस्था वाकई निजी अस्पताल के जैसा रहा.

वहीं रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने कहा की झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया था जहाँ हजारों लोगों को जाँच कर इलाज के साथ दवा भी दिया गया और हमलोगों ने इतिहास यह रचा है कि मेला के साथ 40 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है इस तरह का आयोजन पुरे झारखंड राज्य के किसी भी जिला या प्रखंड में नहीं किया गया है, यह पहल मेरे अकेले की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत की कमाल है जो इतना बड़ा कार्यक्रम का सफल स्वास्थ्य सेवा का लाभ इस क्षेत्र के लोग को मिल पाया,वहीं इस स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग पंडाल बनाये गए थे जिससे लोगों को अपना स्वास्थ्य को लेकर परामर्श और इलाज व्यवस्थित ढंग से कराते दिखे,वहीं रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने गरीब असहाय लोगों के बिच कंबल का भी वितरण किया.इस मौके पर रंका प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी,रंका प्रखंड के उप प्रमुख अनुभा सिंह,रंका कला पंचायत के मुखिया रंजीत सोनी,डॉ. महजबी यमनी,डॉ.गोरख नाथ पाण्डेय, डॉ. प्रीति सिंह तिवारी, डॉ. भानू प्रताप,बीपीएम नारायण कुमार, सहित डॉ., एनम, लैब टेक्निशियन, आयुष चिकित्सक सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही.

यह भी पढ़ें: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने विधायक सविता महतो के हाथों 700 से अधिक ग्रामीणों के बीच कराया कंबल वितरण

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.