न्यूज11 भारत
हैदरनगर/डेस्क: जपला मुख्य पथ पर निमियादोहर गांव से सटे कुकही संस्कार भवन के समीप सोमवार को वाहन जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत यह कार्रवाई व जांच के क्रम में ट्रैक्टर चालक से परिवहन संबंधित कागजात की मांग किए जाने पर बालू चालान की जब बारीकी से जांच की गई, तो उसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. चालान जपला – हुसैनाबाद क्षेत्र का पाया गया, जबकि संबंधित ट्रैक्टर हैदरनगर क्षेत्र में बालू गिरा रहा था. इससे स्पष्ट हुआ कि चालान का उपयोग निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थान पर किया जा रहा था. इतना ही नहीं, चालान में अंकित समय एवं तिथि भी वास्तविक परिवहन से मेल नहीं खा रहे थे. प्रशासन ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला फर्जी अथवा गलत तरीके से प्रयुक्त चालान का प्रतीत होता है. जिससे प्रशासन को राजस्व क्षति पहुंचने की आशंका भी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हैदरनगर थाना पुलिस को सौंप दिया. है पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है तथा चालान जारी करने वाले स्रोत और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें: बंगाल जीत पर बरवाडीह में भाजपा का जश्न, जुलूस, आतिशबाजी से गूंजा माहौल