गुड़ाबांदा में सड़क पर बालू की मोटी परत, दुर्घटना का बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

गुड़ाबांदा में सड़क पर बालू की मोटी परत, दुर्घटना का बना खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

गुड़ाबांदा में सड़क पर बालू की मोटी परत दुर्घटना का बना खतरा ग्रामीणों में आक्रोश

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क: गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा और कोईमा के बीच मुख्य सड़क पर इन दिनों बालू की मोटी परत जम गई है. जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. सड़क पर जमा बालू के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलने की आशंका झेल रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, सड़क के दोनों ओर ओम ट्रेडर्स और एसएसए ट्रेडर्स के बालू स्टॉक यार्ड बने हुए हैं. लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में बालू फैल जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित ट्रेडर्स और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है.लोगों में इस उदासीनता को लेकर नाराज़गी व्याप्त है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल सफाई कराई जाए और इस प्रकार की लापरवाही पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने

यह भी पढ़ें: आरजेडी ने अपने ही नेताओं को बना दिया बलि का बकरा, 27 नेताओं का निष्कासन पर सवाल तो उठेंगे ही

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा