Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर स्थित कोयल नदी रेलवे पुल संख्या 115 में आई तकनीकी खामी के बाद ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे मार्ग में किए गए बदलाव – लोहरदगा स्टेशन से सात किलोमीटर दूर इरगांव हॉल्ट तक मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. – यात्रियों को लोहरदगा से ईरगांव तक के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाएगी. – लोहरदगा से टोरी के लिए कनेक्टिंग ट्रेन की सुविधा भी शुरू की जाएगी. – फिलहाल रांची से लोहरदगा के बीच एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. ये भी पढ़ें- Gurugram में करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा, निलंबित IAS Vinay Choubey पर ACB का शिकंजा और कसा
झारखंड