रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के जामतारा पंचायत भवन में जिला कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत महतो के अध्यक्षता में झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की एक बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव संघ के अनुमंडल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया.
जिसमें अनुमंडल अध्यक्ष सरफराज अंसारी उपाध्यक्ष अनिल टुडू, उपाध्यक्ष अंजलि टुडू अनुमंडल मंत्री मोतीलाल महतो संयुक्त मंत्री विनोद कुमार साव कोषाध्यक्ष इंद्रजीत महतो को सर्वसम्मति से चुना गया.
वहीं बैठक में पंचायत सचिवों ने अपने हक अधिकार के लिए संगठन को एक होकर संघर्ष करने पर जोड दिया गया इसके अलावा संगठन की मजबूती पर सहमति जताई गई. बैठक के माध्यम से कहा गया कि 8वां वेतन आयोग के अनुशंसा के साथ-साथ 18 माह का बकाया डीए तथा जनवरी 2026 से बकाया डीऐ के लिए भविष्य में आंदोलन करने के लिए भी तैयारी करने की बात कही गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह, जिला मंत्री राजकिशोर साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: घाघरा का प्यासा गुनिया गांव, सोता प्रशासन, पानी के लिए हाहाकार, बच्चे ढो रहे पानी का बोझा, बूंद बूंद को तरस रहे ग्रामीण